हरिद्वार कुंभ: आस्था, संस्कृति और भारतीय परंपरा का विराट संगम
हरिद्वार कुंभ भारत की सनातन सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक परंपरा और सामाजिक समरसता का अद्वितीय प्रतीक है। गंगा तट पर आयोजित होने वाला यह विश्वप्रसिद्ध धार्मिक आयोजन करोड़ों श्रद्धालुओं, संत-महात्माओं, अखाड़ों तथा देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को एक सूत्र में जोड़ता है।
कुंभ केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना, लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विविधता का भव्य उत्सव है। इस अवसर पर श्रद्धालु पवित्र गंगा में स्नान कर आध्यात्मिक शांति एवं पुण्य की कामना करते हैं, जबकि विभिन्न अखाड़ों की पारंपरिक शोभायात्राएँ और शाही स्नान इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण होते हैं।
उत्तराखण्ड के लिए हरिद्वार कुंभ धार्मिक पर्यटन, स्थानीय अर्थव्यवस्था, हस्तशिल्प, पारंपरिक व्यंजनों तथा सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण अवसर भी है। हरिद्वार कुंभ भारतीय सभ्यता की उस जीवंत परंपरा का प्रतीक है, जो "वसुधैव कुटुम्बकम्" और सामाजिक एकता का संदेश देती है। यह आयोजन हमारी सांस्कृतिक धरोहर को नई पीढ़ी तक पहुँचाने तथा विश्व समुदाय के समक्ष भारत की आध्यात्मिक पहचान को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
हरिद्वार कुंभ 2027 के सफल, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं समावेशी आयोजन हेतु नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं सभी हितधारकों से सुझाव आमंत्रित हैं।
आप अपने विचार निम्न विषयों पर साझा कर सकते हैं:
• तीर्थयात्री सुविधाएं एवं सेवा प्रबंधन
• स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण
• यातायात एवं भीड़ प्रबंधन
• सुरक्षा एवं डिजिटल नवाचार
• सांस्कृतिक एवं जनभागीदारी पहल
आपके सुझाव कुंभ 2027 की योजना एवं बेहतर व्यवस्थाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करेंगे।अपने सुझाव MyGov के माध्यम से साझा करें एवं जनभागीदारी का हिस्सा बनें।
SarthakSinghNegi 1 week 2 days ago
Crowd management should be a special task in Haridwar Kumbh Mela. Hygiene and Sanitation excercise continuously should be done. All Security arrangement and contingency should be prepared for devotees earlier