You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Haridwar Kumbh 2027- Jan Sujhav

Start Date: 03-07-2026
End Date: 15-09-2026

हरिद्वार कुंभ: आस्था, संस्कृति और भारतीय परंपरा का विराट संगम

...

See details Hide details

हरिद्वार कुंभ: आस्था, संस्कृति और भारतीय परंपरा का विराट संगम

हरिद्वार कुंभ भारत की सनातन सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक परंपरा और सामाजिक समरसता का अद्वितीय प्रतीक है। गंगा तट पर आयोजित होने वाला यह विश्वप्रसिद्ध धार्मिक आयोजन करोड़ों श्रद्धालुओं, संत-महात्माओं, अखाड़ों तथा देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को एक सूत्र में जोड़ता है।

कुंभ केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना, लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विविधता का भव्य उत्सव है। इस अवसर पर श्रद्धालु पवित्र गंगा में स्नान कर आध्यात्मिक शांति एवं पुण्य की कामना करते हैं, जबकि विभिन्न अखाड़ों की पारंपरिक शोभायात्राएँ और शाही स्नान इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण होते हैं।

उत्तराखण्ड के लिए हरिद्वार कुंभ धार्मिक पर्यटन, स्थानीय अर्थव्यवस्था, हस्तशिल्प, पारंपरिक व्यंजनों तथा सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण अवसर भी है। हरिद्वार कुंभ भारतीय सभ्यता की उस जीवंत परंपरा का प्रतीक है, जो "वसुधैव कुटुम्बकम्" और सामाजिक एकता का संदेश देती है। यह आयोजन हमारी सांस्कृतिक धरोहर को नई पीढ़ी तक पहुँचाने तथा विश्व समुदाय के समक्ष भारत की आध्यात्मिक पहचान को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

हरिद्वार कुंभ 2027 के सफल, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं समावेशी आयोजन हेतु नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं सभी हितधारकों से सुझाव आमंत्रित हैं।

आप अपने विचार निम्न विषयों पर साझा कर सकते हैं:

• तीर्थयात्री सुविधाएं एवं सेवा प्रबंधन

• स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण

• यातायात एवं भीड़ प्रबंधन

• सुरक्षा एवं डिजिटल नवाचार

• सांस्कृतिक एवं जनभागीदारी पहल

आपके सुझाव कुंभ 2027 की योजना एवं बेहतर व्यवस्थाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करेंगे।अपने सुझाव MyGov के माध्यम से साझा करें एवं जनभागीदारी का हिस्सा बनें।

All Comments
Reset
78 Record(s) Found

HIMANSHUSINGHGANGWAR 2 weeks 6 days ago

Equitable distribution of the health care facilities in hotspots during various events. Also, proper defecation facilities should be easily accessible and in sufficient numbers. The food partner should be registered and licensed to operate during the event, and should be checked for quality and hygiene.

Tamanna Negi 3 weeks 13 hours ago

1.Pilgrim Facilities:Provide clean drinking water, toilets, resting areas and easily accessible medical camps.
2.Cleanliness:Keep enough dustbins, ensure regular waste collection and spread awareness about keeping the Ganga clean.
3.Traffic & Crowd: Use proper signboards,separate routes and better parking arrangements.
4.Safety & Digital Services:Install CCTV cameras and provide helplines,digital maps and emergency services.

kunal kishore 1 month 1 week ago

Kumbh is a world largest religious gathering. My view is to cultural training should be given to coming devotees. Second social behaviour should be discuss in this kumbh. Third yog and meditation centre should be happen for physical and mental fitness. Fourth a sankalp should be taken for clean
River.

BrahmDevYadav 1 month 2 weeks ago

जहाँ विशाल जन समूह और पानी होगा। वहाँ कीचड़ और गंदगी होगी। उसके लिए एक चीज है- MANAGEMENT। जहाँ व्यवस्था सुदृढ होगी, जनता सरकार को कोई परेशानी नहीं होगी। महाभारत काल में युद्ध् के समय 50 लाख सैनिकों का भोजन बनता था लेकिन एक भी अन्न का दाना व्यर्थ नहीं जाता था। क्योंकि व्यवस्था बहुत ही मजबूत थी। इसलिए सरकार और जनता के सहयोग से व्यवस्था मजबूत होनी चाहिए। फिर आम जनों को कोई परेशानी नहीं होगी।

BrahmDevYadav 1 month 3 weeks ago

3. सामाजिक समरसता:- यहाँ जाति, वर्ग या लिंग का भेद मिटाकर करोड़ों श्रद्धालु एक साथ पवित्र डुबकी लगाते हैं।
4. संत परंपरा:- नागा साधुओं और विभिन्न अखाड़ों की प्राचीन गुरु-शिष्य परंपरा व अनुशासन के दर्शन होते हैं।

BrahmDevYadav 1 month 3 weeks ago

कुंभ की मुख्य विशेषताएँ:-
1. धार्मिक महत्व:- हर 12 साल में बृहस्पति और सूर्य की स्थिति के आधार पर हरिद्वार में कुंभ का आयोजन होता है।
2. यूनेस्को मान्यता:- इसे वर्ष 2017 में UNESCO Intangible Cultural Heritage की मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल किया गया।

BrahmDevYadav 1 month 3 weeks ago

हरिद्वार कुंभ मेला दुनिया का सबसे बड़ा शांतिपूर्ण आध्यात्मिक जन-समूह है। यह सनातन संस्कृति, पवित्र गंगा स्नान और विभिन्न अखाड़ों के संतों के समागम के माध्यम से वसुधैव कुटुम्बकम् और सामाजिक एकता का जीवंत संदेश देता है।

BrahmDevYadav 1 month 3 weeks ago

मुख्य उद्देश्य:-
* विरासत की रक्षा:- पुरानी ऐतिहासिक धरोहरों, कलाओं और रीति-रिवाजों को बचाकर रखना।
* कला को प्रोत्साहन:- कलाकारों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के लिए सहायता देना।
* सामाजिक एकता:- देश की विविध परंपराओं से लोगों को आपस में जोड़ना।
* सबकी पहुँच:- समाज के हर वर्ग को सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने का मौका देना।

BrahmDevYadav 1 month 3 weeks ago

सांस्कृतिक विकास का उद्देश्य क्या है?
सांस्कृतिक विकास का मुख्य उद्देश्य समाज में कला, परंपराओं और राष्ट्रीय पहचान को मजबूत करना है। इसके प्रमुख लक्ष्यों में विरासत का संरक्षण, समावेशी भागीदारी और कला को बढ़ावा देना शामिल हैं।