You don't have javascript enabled. Please Enabled javascript for better performance.

Haridwar Kumbh 2027- Jan Sujhav

Start Date: 03-07-2026
End Date: 15-09-2026

हरिद्वार कुंभ: आस्था, संस्कृति और भारतीय परंपरा का विराट संगम

...

See details Hide details

हरिद्वार कुंभ: आस्था, संस्कृति और भारतीय परंपरा का विराट संगम

हरिद्वार कुंभ भारत की सनातन सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक परंपरा और सामाजिक समरसता का अद्वितीय प्रतीक है। गंगा तट पर आयोजित होने वाला यह विश्वप्रसिद्ध धार्मिक आयोजन करोड़ों श्रद्धालुओं, संत-महात्माओं, अखाड़ों तथा देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को एक सूत्र में जोड़ता है।

कुंभ केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना, लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विविधता का भव्य उत्सव है। इस अवसर पर श्रद्धालु पवित्र गंगा में स्नान कर आध्यात्मिक शांति एवं पुण्य की कामना करते हैं, जबकि विभिन्न अखाड़ों की पारंपरिक शोभायात्राएँ और शाही स्नान इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण होते हैं।

उत्तराखण्ड के लिए हरिद्वार कुंभ धार्मिक पर्यटन, स्थानीय अर्थव्यवस्था, हस्तशिल्प, पारंपरिक व्यंजनों तथा सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण अवसर भी है। हरिद्वार कुंभ भारतीय सभ्यता की उस जीवंत परंपरा का प्रतीक है, जो "वसुधैव कुटुम्बकम्" और सामाजिक एकता का संदेश देती है। यह आयोजन हमारी सांस्कृतिक धरोहर को नई पीढ़ी तक पहुँचाने तथा विश्व समुदाय के समक्ष भारत की आध्यात्मिक पहचान को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

हरिद्वार कुंभ 2027 के सफल, सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं समावेशी आयोजन हेतु नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं सभी हितधारकों से सुझाव आमंत्रित हैं।

आप अपने विचार निम्न विषयों पर साझा कर सकते हैं:

• तीर्थयात्री सुविधाएं एवं सेवा प्रबंधन

• स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण

• यातायात एवं भीड़ प्रबंधन

• सुरक्षा एवं डिजिटल नवाचार

• सांस्कृतिक एवं जनभागीदारी पहल

आपके सुझाव कुंभ 2027 की योजना एवं बेहतर व्यवस्थाओं के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करेंगे।अपने सुझाव MyGov के माध्यम से साझा करें एवं जनभागीदारी का हिस्सा बनें।

All Comments
Reset
78 Record(s) Found

Kiranjojo 2 months 3 weeks ago

भीड़ नियंत्रण (Crowd Management): हर की पैड़ी और प्रमुख मार्गों पर भारी भीड़ के प्रबंधन के लिए सुगम पैदल रास्तों और वन-वे प्रणाली।

Kiranjojo 2 months 3 weeks ago

भीड़ नियंत्रण (Crowd Management): हर की पैड़ी और प्रमुख मार्गों पर भारी भीड़ के प्रबंधन के लिए सुगम पैदल रास्तों और वन-वे प्रणाली।स्वच्छता और पर्यावरण: मेला क्षेत्र और गंगा घाटों पर कचरा प्रबंधन तथा पर्यावरण के अनुकूल (प्लास्टिक-मुक्त) सामग्री का उपयोग।यातायात और पार्किंग: मेला क्षेत्र से बाहर विशाल पार्किंग स्थलों का निर्माण और शटल बसों/इलेक्ट्रिक वाहनों की सुचारू व्यवस्था।स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाएं: 24 घंटे निर्बाध पेयजल आपूर्ति व चिकित्सा शिविरों की उपलब्धता।

Siddhrth Kaushik 2 months 3 weeks ago

कुछ अभिनव सुझाव
* “ज्ञान कुंभ”: भारतीय ज्ञान परंपरा, विज्ञान, योग, आयुर्वेद एवं दर्शन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन
* “हिमालय मंडप”: उत्तराखंड की लोक संस्कृति, जैव विविधता, औषधीय पौधों एवं पारंपरिक ज्ञान का प्रदर्शन
* “युवा कुंभ”: युवाओं के लिए नेतृत्व, सेवा, पर्यावरण एवं राष्ट्रनिर्माण विषयक कार्यशालाएँ
* “ग्रीन कुंभ मिशन”: प्रत्येक श्रद्धालु को एक पौधा एवं एक पर्यावरण-संकल्प

Siddhrth Kaushik 2 months 3 weeks ago

भविष्य के लिए स्थायी विरासत (Legacy Projects)

महाकुंभ के बाद भी उपयोगी रहने वाले कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जाए:

* स्थायी घाट एवं नदी तट विकास।
* स्मार्ट यातायात अवसंरचना।
* आपदा प्रबंधन केंद्र।
* आधुनिक सार्वजनिक शौचालय।
* सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक शोध संस्थान।
* गंगा संरक्षण प्रयोगशाला।
* महाकुंभ संग्रहालय एवं डिजिटल अनुभव केंद्र।

Siddhrth Kaushik 2 months 3 weeks ago

प्रशासनिक नवाचार

* Command & Control Centre।
* GIS आधारित मेला प्रबंधन।
* सभी विभागों का एकीकृत डैशबोर्ड।
* शिकायत निवारण की ऑनलाइन प्रणाली।
* दैनिक समीक्षा बैठक।

Siddhrth Kaushik 2 months 3 weeks ago

अंतरराष्ट्रीय प्रचार

* बहुभाषी वेबसाइट एवं मोबाइल ऐप।
* विदेशी दूतावासों के माध्यम से प्रचार।
* अंतरराष्ट्रीय मीडिया सुविधा केंद्र।
* UNESCO स्तर पर सांस्कृतिक प्रस्तुति।

Siddhrth Kaushik 2 months 3 weeks ago

दिव्यांग अनुकूल महाकुंभ

* व्हीलचेयर सुविधा।
* रैंप।
* ब्रेल संकेतक।
* ऑडियो गाइड।
* विशेष स्नान घाट।

Siddhrth Kaushik 2 months 3 weeks ago

महिला एवं बाल सुविधा

* मातृ-शिशु केंद्र।
* स्तनपान कक्ष।
* महिला सहायता केंद्र।
* बाल सुरक्षा केंद्र।

Siddhrth Kaushik 2 months 3 weeks ago

स्थानीय अर्थव्यवस्था प्रोत्साहन

* स्थानीय स्वयं सहायता समूहों को प्राथमिकता।
* महिला उद्यमियों के लिए विशेष स्टॉल।
* ODOP (One District One Product) प्रदर्शनी।
* उत्तराखंड के जैविक उत्पादों का विपणन।

Siddhrth Kaushik 2 months 3 weeks ago

स्वच्छता

* प्रत्येक 200–300 मीटर पर शौचालय।
* स्मार्ट डस्टबिन।
* 24×7 सफाई दल।
* कचरे का पृथक्करण एवं पुनर्चक्रण।
* जैविक अपशिष्ट से कम्पोस्ट निर्माण।